रांची, फरवरी 23 -- रांची, संवाददाता। राज्य में उच्च शिक्षा के लिए ऋण लेने के मामले में रांची और पूर्वी सिंहभूम के विद्यार्थी आगे हैं। राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 90वीं बैठक की रिपोर्ट में इसका उल्लेख है। इस रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिसंबर माह तक राज्य के 5 हजार छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा के लिए ऋण मांगे हैं। इसमें रांची से लगभग पंद्रह सौ और पूर्वी सिंहभूम से एक हजार से अधिक आवेदन आए हैं। वहीं, चतरा, पाकुड़ और सिमडेगा जिले से सबसे कम 14-15 आवेदन आए हैं। 1761 छात्राओं के आवेदन मौजूदा वित्तीय वर्ष में उच्च शिक्षा के लिए दिसंबर माह तक कुल 5017 ऋण आवेदन आए। इसमें 1761 छात्राओं और 3256 छात्रों ने ऋण के लिए आवेदन दिए। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार उच्च शिक्षा के लिए सभी जिलों को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 18,351 छात्र-छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.