रांची, अक्टूबर 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देशभर के उच्च शिक्षण संस्थान अब मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के सात प्रमुख विषयों पर अपने प्रयासों और पहलों का दस्तावेजीकरण करेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से इन पहलों से संबंधित विस्तृत विवरण मांगा है, ताकि इन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा जा सके। पर्यावरण मंत्रालय की ओर से निर्धारित सात प्रमुख विषयों में- ऊर्जा की बचत, जल का संरक्षण, एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का त्याग, अपशिष्ट में कमी, इलेक्ट्रॉनिक कचरे में कमी, सतत खाद्य प्रणाली को अपनाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना शामिल हैं। यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से आग्रह किया है कि वे इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.