मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- श्री राम कालेज के सभागार में एक वर्कशॉप का आयोजन शुक्रवार को हुआ। उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार विषय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. एससी कुलश्रेष्ठ फाउन्डर चैयरमेन ने किया। कार्यक्रम में जज के रूप में डॉ. ओपी कुशवाहा हेड जेएमसी और डॉ0 गिरेन्द्र गौतम निदेशक श्री राम कॉलेज ऑफ फॉरमेसी शामिल हुए। वर्कशॉप के प्रथम दिन अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। यह वर्कशॉप 4 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान डा. जगपाल सिंह ने कहा कि शोध नैतिकता तथा बौद्धिक संम्पदा अधिकार उच्च शिक्षा की आधार शिला माने गये है, शोध नैतिकता शोध प्रक्रिया में ईमानदार आचरण, निष्पक्ष मूल्यांकन तथा बौद्धिक चोरी से वचाव पर बल देती है। कार्यक्रम के अंत में डा. प्रेरणा मित्त...