रांची, नवम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। विलंब सत्र से विद्यार्थियों को रही परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षाओं में देरी और डिग्री समय पर न मिलने के कारण छात्र-छात्राओं के रोजगार अवसर और आगे की पढ़ाई पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए आयोग ने कहा है कि अब किसी भी छात्र को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं झेलनी पड़ेगी। यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को समयबद्ध परीक्षा, परिणाम और निर्धारित अवधि में डिग्री मिलना उनका मूल अधिकार है और संस्थानों को इसका पालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। यूजीसी के संज्ञान में यह बात आई है कि कई संस्थान परीक्षाओं को समय पर आयोजित नहीं कर रहे हैं या छात्रों को डिग्री देने में देरी कर रहे हैं। इससे छात्रों को रोजगार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.