पूर्णिया, जनवरी 6 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बनमनखी अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम की संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में अनुमंडल के सभी विभागों के प्रतिनिधि तथा शहर के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने झंडोत्तोलन को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए इसका पूरा ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि झंडा फहराने से लेकर झंडा उतारने तक पूरी जिम्मेदारी के साथ नियम का सभी को पालन करना है। साथ ही विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालय में अपने निर्धारित समय अनुसार झंडोत्तोलन किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने झंडोत्तोलन को लेकर टाइमिंग निर्धारित किया। बैठक...