जहानाबाद, फरवरी 7 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिले में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली 9:30 पूर्वाहन से 12:45 अपराह्न तक एवं द्वितीय पाती 2:00 अपराह्न से 5:15 बजे अपराहन तक निर्धारित है। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के प्रथम पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 11685 के विरुद्ध 11531 उपस्थित एवं 154 अनुपस्थित पाये गये। वहीं द्वितीय पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 3665 के विरुद्ध 3573 उपस्थित एवं 112 अनुपस्थित पाये गये। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के दौरान द्वितीय पाली में उच्च विद्यालय इटवा से 01 परीक्षार्थी की निष्कासित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.