मधुबनी, फरवरी 20 -- हरलाखी,एक संवाददाता। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरलाखी में दो कमरों के भवन में वर्ग संचालन हो रहा है। जबकि विद्यालय में कुल 713 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। शिक्षक व शिक्षिकाओं की संख्या कुल 7 है। वर्ग 9 से 10 में विज्ञान,गणित और अंग्रेजी तीन विषयों के शिक्षक हैं। विद्यालय के एचएम वैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि विद्यालय को अपनी पर्याप्त भूमि नहीं है। वर्ग संचालन के लिए दो कमरों के विद्यालय का अपना भवन है, किराए के कमरे नहीं है। खेल मैदान के लिये विद्यालय को अतिरिक्त जमीन नहीं है। बावजूद नियमित वर्ग संचालन होता है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाते हैं। बच्चों को एनसीसी का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। समस्या से विभाग को अवगत कराया जा चुका है। वहीं शिक्षक रविन्द्र प्रसाद ने कहा कि स्थापना के समय से ही इस विद्यालय को दो कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.