मधुबनी, मार्च 17 -- मधुबनी/बिस्फी, हिटी। जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में 11 वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत सोमवार को हुई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की निगरानी में यह परीक्षा कराई जा रही है। जिले में बनाए गए 376 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। इस परीक्षा में सभी पंजीकृत छात्रों का शामिल होना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए डीईओ जावेद आलम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जो छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित नहीं होंगे, उन्हें 12 वीं कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को ही अगली कक्षा में प्रवेश का अवसर मिलेगा। पहले दिन की पहली पाली में भौतिकी, दर्शनशास्त्र, इंटरप्रेन्योरशिप व फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.