बिजनौर, फरवरी 23 -- रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय, बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई कि स्वयं सेविकाओं के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी स्वाति चौधरी की उपस्थिति में माय भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा विषय वस्तु को ध्यान में रखते हुए तैमूरपुर, दीपावाला गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसे महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ० पारुल त्यागी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्वयं सेविकाओं तथा कार्यक्रम अधिकारी ने तैमूरपुर, दीपावला गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर सर्वप्रथम साफ सफाई अभियान चलाया। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वयं सेविकाओं के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.