हापुड़, जून 18 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय चमरी नगर क्षेत्र हापुड़ मेंअमृत बिहार कालोनी निवासी गौरीशंकर शर्मा ने अपने पोते-पोतियो के जन्मदिन पर विद्यालय में अशोक, नींबू, अमरूद, हारश्रृंगार के सात पौधों को रोपित किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वह अपने बच्चों के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष पौधे लगाएंगे और प्रधानमंत्री के संकल्प एक वृक्ष मां के नाम को साकार करेंगे। अनवी, इवान व इतिका के जन्मदिन को पौधारोपण किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चूडामणि ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। अध्यापिका पूनम त्यागी, सारिका शर्मा, मीनाक्षी तलवार, मोनिका, मीनू तोमर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.