संभल, जून 7 -- तहसील के शहर चन्दौसी से सटे गांव में कूड़ा अपशिष्ट केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे बना दिया गया। कई-कई दिन कूड़े का निस्तारण न होने से आसपास दुर्गंध फैलती रहती है। जिससे बच्चों, शिक्षक स्टाफ व आसपास के लोगों का रहना मुहाल बना हुआ है। गांव अकबरपुर चितौरी ब्लाक बनियाखेड़ा का गांव है। कहने को यह गांव है, लेकिन इसके चारों ओर चन्दौसी शहर के मकान बने हुए है। इस गांव प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है। जिस जगह उच्च प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है। ठीक इसके पीछे ठोस अपशिष्ट केंद्र बना दिया गया है। यहां पूरे गांव के कूड़ा इकटठा किया जाता है। इसके आसपास मकान बने हुए है और कुछ ही दूरी पर प्राथमिक विद्यालय व सांई मंदिर बना हुआ है। इस केंद्र कई-कई दिन तक इस कूड़े का निस्तारण नहीं किया जाता है। इसके अंदर जाकर आवारा पशु इसे फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.