कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर। उच्च न्यायालय प्रयागराज में दाखिल जनहित याचिका पर आदेश के बाद रविवार को 9वीं बार पैमाइश हुई। इसी साथ धर्मपुर पर्वत में तीन दशक पुराना विवाद सुलझ गया। इस गांव के मोहम्मद खलील बनाम स्टेट ऑफ यूपी व अन्य में पारित आदेश के अनुपालन में धर्मपुर पर्वत गांव के तीन दशक पुराने चकमार्ग विवाद का रविवार को पटाक्षेप हो गया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र यादव व लेखपाल नेसार अहमद, मनीष प्रजापति, धनसंजय सिंह, अश्विन कुमार और अमन कुमार की टीम ने गांव में पहुंचकर पैमाइश की। यह कार्रवाई राजस्व निरीक्षक दुदही की रिपोर्ट के आधार पर की गई। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग अब तक नौ बार मापा जा चुका है, लेकिन पहली बार न्यायालय के आदेश से निष्कर्ष तक पहुंचा। बड़ी संख्या में मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.