रांची, फरवरी 11 -- नामकुम, प्रतिनिधि। विशाल वाधवानी और निधि वाधवानी ने बड़गाई स्थित अपनी जमीन पर जबरन कराए जा रहे निर्माण को रुकवाने के लिए नगर निगम के प्रशासक को धन्यवाद दिया है। वाधवानी ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था। इस मामले को लेकर उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली थी, जहां न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। अदालत का आदेश होने के बावजूद जब दूसरे पक्ष के लोगों ने काम नहीं रोका तो विशाल वाधवानी ने नगर निगम प्रशासक से मुलाकात कर उन्हें न्यायालय के आदेश की कॉपी सौंपी। इसके बाद निगम प्रशासक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण बंद करा दिया। इस न्यायसंगत कार्रवाई के लिए उन्होंने निगम प्रशासक के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.