बांका, फरवरी 24 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के सातवें दिन मंगलवार को ऐच्छिक विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई।मैट्रिक परीक्षा का पूरी तरह समापन आज बुधवार को होगा। प्लस टू गांधी हाई स्कूल सबलपुर केंद्र पर आयोजित परीक्षा में केवल वे परीक्षार्थी शामिल हुए,जिन्होंने ऐच्छिक विषय का चयन किया था।केंद्राधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पहली पाली में उच्च गणित एवं संगीत विषय की परीक्षा में कुल 45 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।वहीं दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 3 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गय...