अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। वीपीकेएएस में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को उच्च उपजशील व रोग प्रतिरोधक प्रजातियों को अपनाने पर जोर दिया। कहा कि मोटे अनाज पोषण सुरक्षा की पूर्ति कसरने में सक्षम हैं। भाकृअनुप विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग श्री अन्न मिलेट्स फसलों की उन्नत खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के 21 किसानों व 4 विभागीय कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। किसानों को मोटे अनाजों से संबंधित नवीनतम तकनीकों उच्च उपजशील प्रजातियों, उन्नत सस्य विधियों, मूल्यवर्धन फसल संरक्षण और कटाई उपरांत प्रसंस्करण की जानकारी दी। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि मोटे अनाज पोषक तत्वों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.