बलरामपुर, जनवरी 9 -- बलरामपुर संवाददाता। विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी विद्यालय की द्वितीय दिवस काउंसिलिंग में 99 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं पहले दिन 271 ने काउंसिलिंग कराई। यह सभी 51 पदों के सापेक्ष है। जिलाधिकारी के निर्देशन में सीडीओ से गठित कमेटी ने जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य, शिक्षक, केयरटेकर आदि 51 पदों पर काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग में पहले दिन 271 एवं दूसरे दिन 99 अभ्यर्थी शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने स्वयं अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की। इनके साथ बेसिक शिक्षाधिकारी शुभम शुक्ल सहित कमेटी के अन्य अधिकारी शामिल रहे। काउंसलिंग के बाद कट ऑफ मेरिट के माध्यम से चयन सूची जारी की जाएगी। काउंसलिंग में खंड शिक्षाधिकारी सदर...