प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि महिलाशिक्षा सशक्त समाज की आधारशिला है। उच्च शिक्षा में बेटियों की बढ़ती भागीदारी प्रदेश के विकास को नई गति देगी। वह रविवार शाम नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर वार्ड में स्पार्क यूनिवर्सिटी श्यामा देवी महिला विश्वविद्यालय की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।इससे पहले साकेत इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष सहित अतिथियों का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीण इलाके में खुल रहे महिला विश्वविद्यालय की परिकल्पना दूरदर्शी और समयानुकूल बताया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.