हाजीपुर, मार्च 18 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज-वैशाली बाईपास में सोमवार की सुबह टहलकर आ रहे वृद्ध दंपत्ती को दो उच्चकों ने रुककर प्रणाम किया। प्रणाम करने पर वृद्ध महिला जैसे ही आशीर्वाद देने के लिए उसकी ओर घूमी बादमाशों ने उनके गले से सोने का चेन झपटी और फरार हो गए। घटना की जानकारी वृद्धा के साथ आ रही बच्ची ने दौड़कर घरवालों को दी। लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के उमेशचंद्र शुक्ला लालगंज वैशाली बाईपास रोड में अपना मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार की सुबह वे अपनी पत्नी प्रभा देवी के साथ नहर की ओर से टहल कर लौट रहे थे। ज्योंही वे बाईपास रोड में अपने मकान के पास पहुंचे कि महाराणा प्रताप चौक की ओर से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। पास आकर दोनों ने वृद्ध दम्पत्ति को प्रणाम किया। प्रणाम करने पर वे उसकी ओर मुड़कर आशीर्वाद देने लगे तभी अचानक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.