कटिहार, फरवरी 18 -- कटिहार कुर्सेला हाट में बीते दिनों देर शाम लगी भीषण आग की घटना ने सैकड़ों परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। इस भयावह अग्निकांड में सैकड़ों दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। मंगलवार को कटिहार के सांसद तारिक अनवर कुर्सेला पहुंचकर अग्नि पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की और घटनास्थल का जायजा लिया। सांसद ने पीड़ित दुकानदारों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद ने राज्य सरकार से मांग की कि सभी अग्नि पीड़ितों को शीघ्र और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे दोबारा अपने व्यवसाय को खड़ा कर सकें। उन्होंने प्रशासन से क्षति का त्वरित आकलन कर राहत राशि उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि कुर्सेला सहित कटिहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दमकल क...