पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। डीएसओ विकास कुमार ने बताया कि उचित दर विक्रेता के चयन के लिए तीन रिक्त ग्राम पंचायतों में 15 जनवरी को खुली बैठक आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी पुलिस बल की मौजूदगी में ही बैठक की कार्यवाही कराएंगे, जिससे शांति व्यवस्था बनी रह सकेगी। ब्लाक पूरनपुर की ग्राम पंचायत सिमराया ता.घुंघिचियाई आरक्षण अनारक्षित, नामित अधिकारी बीडीओ पूरनपुर, विकासखंड बीसलपुर की ग्राम पंचायत रिछोला सबल आरक्ष अनारक्षित नामित अधिकारी बीडीओ बीसलपुर और विकास खंड बिलसंडा की ग्राम पंचायत बरखेड़ा ता.पसगवां आरक्षण अनारक्षित बीडीओ बिलसंडा को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.