पीलीभीत, जून 1 -- पीलीभीत, संवाददाता। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में एक ग्राम पंचायतों में उचित दर विक्रेताओं के चयन के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक 13 जून को होगी। विकासखण्ड बिसलण्डा की ग्राम पंचायत मुडिया ता. पसगवां में खण्ड विकास अधिकारी बिलसण्डा को नोडल अधिकारी नामित किया गया। ग्राम सभा की खुली बैठक में उचित दर विक्रेता के चयन में स्वय सहायता समूह को प्रथम वरीयता प्रदान की जायेगी। खण्ड विकास अधिकारी एवं एसडीएम द्वारा अपने स्तर बैठक की कार्यवाही की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराना सुनिश्चित करें। प्रस्ताव होने के सम्बन्ध में जिला पूर्ति अधिकारी को अवगत कराया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.