गोपालगंज, फरवरी 10 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। शहर के जनता सिनेमा रोड में सोमवार को बाइक सवार उचक्कों ने रुपये, जेवर व मोबाइल से भरे एक महिला के पर्स को कार से उड़ा लिया। मामले में महिला के पति व कुचायकोट थाना क्षेत्र के गाजी करमैनी गांव निवासी अमन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर उचक्कों पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में कुचायकोट थाना क्षेत्र के हेम बरदहा गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उसकी बहन उसके घर आई हुई थी। उसकी विदाई को लेकर सामानों की खरीदारी के लिए वह अपने बहनोई व बहन के साथ कार से शहर में शॉपिंग करने आए थे। शॉपिंग के बाद सभी लोग कार से आंबेडर चौक की ओर से पोस्ट ऑफिस चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे जनता सिनेमा रोड पहुंचे, एक बाइक पर सवार दो ...