गोपालगंज, अप्रैल 17 -- उचकागांव,एक संवाददाता। प्रखंड में गुरुवार को पोखण पखवारा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी। जो सीडीपीओ कार्यालय से शुरू होकर बीडीओ आवास, उचकागांव अस्पताल, पंचायत भवन, पूरब टोला, फफेलिया मोड होते हुए पुनः उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर पहुंची। इस दौरान सेविकाओं द्वारा तख्ती व बैनर पर लिखे श्लोगनो एवं एवं नारों सही पोषण देश रौशन, पोषण से स्वस्थ रहे आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सीडीपीओ शिवम सिंह, बीडीओ कुमार प्रशांत, प्रखंड समन्वयक मेराज अली,ऑपरेटर पंकज कुमार, एलएस तबस्सुम नाहिद, रंजीता कुमारी, सीमा कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.