अलीगढ़, अक्टूबर 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। लोक आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व का मंगलवार को विधि विधान से समापन हुआ। महिलाओं ने सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व को पूरा किया। महिलाओं ने छठ मैया के गीत गाए और लोक कल्याण की कामना की। पुत्रों के दीर्घायु की छठ मैया से प्रार्थना की। छठ पूजन को सजाए घाटों पर भक्ति का माहौल छाया रहा। अलीगढ़ में बिहार व पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां पर रेलवे कालोनी, बदरबाग, टीकाराम मंदिर व सांगवान सिटी में लोग छठ महापर्व को लेकर आयोजन करते हैं। चार दिनों का व्रत नहाय खाय के साथ शुरू होता है जो उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त हुआ। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर बने घाटों पर सुबह ही महिलाएं शृंगार कर सूप सजाकर पहुंची। सूप में केला, नारियल, गन्ना, पपीता समेत अन्य फल शामिल रहे। ...