पटना, सितम्बर 9 -- नेपाल में हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल से सटे बिहार के छह जिलों में चौकसी बढ़ा दी गयी है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पश्चिम चंपारण से किशनगंज तक नेपाल से सटी बिहार की सीमा सील कर दी गई है। दोनों तरफ से पर्यटकों के आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। स्थानीय नागरिकों को भी आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद ही आवागमन की अनुमति देने का निर्देश है। सीमा पर आने जाने वालों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमा सुरक्षा बल, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों और आसूचना इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, सीमावर्ती जिलों के डीएम-एसपी को अलर्ट किया गया है। उनको आसपास के जिलों से कोर्डिनेशन बना कर काम करने के निर्देश दिये गए हैं। सीमाई चौकियों के आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.