चतरा, दिसम्बर 30 -- चतरा संवाददाता चतरा जिले का उग्रवाद प्रभावित कुंदा प्रखंड के मोहनपुर गांव निवासी किसान जतन यादव के पुत्र नवीन कुमार यादव अपनी मेहनत और लगन से नई मुकाम हासिल कर ली। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करते हुए नवीन ने सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की और अब वह सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। रांची में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवीन कुमार यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा, इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी व उपस्थित लोग युवा प्रतिभा की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूरस्थ व उग्रवाद प्रभावित इलाकों से निकलकर युवा जिस तरह सफलता का परचम लहरा रहे हैं, वह झारखंड के भविष्य और सकारात्मक बदलाव का संकेत है। नवीन के पिता जतन यादव किसान हैं। खेती-बारी...