छपरा, अप्रैल 4 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता शुक्रवार उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चैती छठ महापर्व सम्पन्न हो गया। 36 घंटे के इस निर्जला उपवास कठिन व्रत का काफी महत्व है । मढ़ौरा के विभिन्न घाटों पर चैती छठ पूजा के मौके पर व्रती आस्था के साथ मौजूद थे। नदियों व तालाबो में पानी नही रहने के कारण काफी संख्या में व्रती अपने घर पर ही तालाब बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किये। इस दौरान मढ़ौरा के शिल्हौरी, तेजपुरवा,शिवगंज,भावलपुर, आटा, माधोपुर, मुबारकपुर,रामपुर,नरहरपुर, मोथाहा, बहुआरा सहित अन्य कई घाटो पर आस्था से लबरेज व्रती व उनके परिजन दिखे। इस दौरान सभी छह घाट छठ गीतों से गुंजायमान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.