लखनऊ, अप्रैल 4 -- - लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर विधि विधान से किया पूजन - पूजन के बाद भोजपुरी समाज के लोगों ने किया श्रमदान लखनऊ, संवाददाता। चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाओं, पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजन किया। पति, पुत्र की लंबी आयु मांग हर वर्ग के सुख समृद्धि की कामना की। घाट पर कलाकारों ने छठ मैया व दूसरे भोजपुरी गीतों की प्रस्तुतियां भी दीं। साथ ही भोजपुरी समाज के लोगों ने पूजन के बाद छठ घाट पर श्रमदान किया। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान पर भव्य, दिव्य छठ महापर्व मनाया गया। व्रती लोग सभी पूजन सामग्री को 6, 12 तथा 24 की संख्या में जैसे केला, अमरूद, अनानास, गन्ना, सुथनी, शकरकंद, बेर, गागल निंबुआ, संतरा, अनार, मूली,...