गढ़वा, अक्टूबर 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। सूरज की पहली किरण के साथ ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगी। अर्घ्य से पहले अहले सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वहीं अधिसंख्य जगहों पर छठ व्रती सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य के बाद छठ घाट पर ही रुक गए थे। घाट रातभर छठ माई के गीतों से गूंजता रहा। वहीं कई घाटों पर भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया था। छठ घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। घाटों पर मेला सा नजारा था। घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। वहीं व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो उसके लिए विभिन्न पूजा सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.