जौनपुर, फरवरी 13 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर चल रहे रिन्युअल कार्य में घटिया निर्माण को लेकर उठी आवाज़ का असर दिखने लगा है। चार दिन पूर्व किसान संगठन ने मानक विहीन बन रहे सड़क पर झाड़ू लगाकर गिट्टियां बटोरने का समाचार प्रकाशित हुआ था। खबर के बाद हरकत में आए ठेकेदार व संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और खराब हो चुकी सड़क को उखाड़कर दोबारा निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर दानगंज से कनौरा तक करीब 16 किलोमीटर रिन्युअल कार्य प्रस्तावित है। निर्माण कार्य दानगंज की ओर से आगे बढ़ रहा है, लेकिन चंदवक बाजार सहित कई स्थानों पर सड़क बनने के दूसरे-तीसरे दिन ही गिट्टियां उखड़कर बिखर गईं। बीच सड़क पर अधूरा कार्य और मानकों की अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी थी। पूर्वांचल किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.