देहरादून, अप्रैल 11 -- उत्तराखंड क्रांति दल ने शुक्रवार को दल के सदस्यों पर दर्ज मुकदमो के विरोध में कचहरी में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। उक्रांद कार्यकर्ता केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में कचहरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि दल ने आठ अप्रैल को आक्रोश रैली निकाली थी। इसके बाद भी सदस्यों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। केंद्रीय महामंत्री समीर मुंडेपी ने कहा कि रैली के रूटमैप की जानकारी होते हुए भी पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग स्कूल के सामने लगाई गई। इसमें बच्चे और अभिवाहक परेशान हुए। बैरिकेडिंग का स्थान आगे या पीछे किया जा सकता था। केंद्रीय महामंत्री किरण रावत ने कहा कि बैरिकेडिंग वाले स्थान पर उक्रांद की मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.