रुद्रपुर, जनवरी 19 -- खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल ने खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता में थारू गैर थारू भूमि समस्या के समाधान की मांग उठाई। उक्रांद के जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भाजपा अैर कांग्रेस दोनों दलों की सरकारें रहीं, लेकिन इसका आज तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान क्षेत्रीय दल ही कर सकते हैं। उक्रांद के नेताओं ने कहा कि खटीमा विधानसभा से कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के विधायक रहे हैं। इस विधानसभा में सर्वाधिक कांग्रेस के ही विधायक सत्ता में रहे, लेकिन खटीमा की भूमि समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत तक समस्या के समाधान की मांग की गई। अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ। जबकि यहां इस समस्या से पूर्व सैनिकों सबसे ज्यादा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.