बोकारो, फरवरी 23 -- शनिवार को उकरीद बस्ती में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। समाजसेवी रिजवानुल होदा उर्फ कारी साहब के आवास पर यह कार्यक्रम मरहूम निजामुद्दीन अंसारी की 37वीं पुण्यतिथि पर हुई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी की सदारत मक्का मस्जिद उकरीद के खतीब व इमाम हाफिज, करी अलहाज उल्फत हुसैन रिजवी व संचालन अलहाज मौलाना कमाल अकमल बोकारवी ने किया। जश्ने ईद मिलादुन नबी की शुरुआत तिलावते कुरान शरीफ से की गई। जिसमें बच्चों ने कुरान मजीद की तिलावत किये। उसके बाद नातखा का दौर चला। जिसमें मौवजीम शहादत हुसैन ने लोगों का दिल जीता। फिर मुकरीर अपने-अपने तकरीर से लोगों को सही रास्ते पर चलने की हिदायत दी। देर रात तक दरूद शरीफ, नातशरीफ, सलातो सलाम व फतिया खानी का दौर चलता रहा। अंत में मेहरून निजामुद्दीन अंसारी की इसाले सवाब के लिए दुआएं की। इस अवसर पर म...