गिरडीह, मार्च 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया परिसर में लगे हरे पेड़ो को काटकर अवैध ढंग से बिक्री कर दिए दिए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में लगे पेड़ो को काट लिए जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही ग्रामीणों में रोष भी है। इस संबंध में नाम नहीं छापने के शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि हाई स्कूल परिसर में कई वर्षों पूर्व अकेसिया यूकेलिप्टस सिस्टम आदि प्रजाति के पेड़ पौधे लगाए गए थे। स्कूल परिसर में पेड़ पौधे रहने से स्कूली बच्चों को गर्मी के दिनों में छांव मिलता था। वहीं पर्यावरण की रक्षा भी होती थी। पिछले दिनों कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत मोटे तना वाले कई हरे पेड़ो को काट लिया गया है। काटे गए पेड़ों की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख होने की बात कही गई। वहीं एक पेड़ के कुछ टुकड़े को विद्याल...