मुंगेर, नवम्बर 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सदर मुंगेर स्थित ई. किसान भवन में गुरुवार को वासंतिक (रबी)-2025 के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ परियोजना निदेशक, उप-परियोजना निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वैज्ञानिक, विभिन्न प्रखंडों के तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार तथा अलग-अलग क्षेत्रों से आए 100 से अधिक किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस गोष्ठी का उद्देश्य रबी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को नवीन तकनीकों एवं उपलब्ध सरकारी योजनाओं से अवगत कराना था। गोष्ठी के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर से आए कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक इं. अशोक कुमार ने रबी मौसम में फसलों की रोपाई एवं बुआई की उन्नत तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.