अयोध्या, जुलाई 24 -- अयोध्या। कोतवाली के रायगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में ई- रिक्शा पलट जाने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करा दिए हैं। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक अयोध्या धाम जंक्शन पर ट्रेन से उतरकर बुधवार की भोर चारबाग लखनऊ से दर्शन के लिए परिवार पंहुचा। सभी एक ई रिक्शा पर सवार हो गए। कुछ मीटर आगे बढ़ते ही पानी टंकी के सामने एकाएक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार आठ लोग एक दूसरे के ऊपर तर ऊपर गिर गए। रामवती ( 65) पति अशोक को ज्यादा चोट आ गई और श्री राम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा ई -रिक्शा चालक को किशोर बताया जा रहा है। रायगंज चौकी इंचार्ज शेखर सिंह ने बताया परिजनों की शिकायत ...