संभल, फरवरी 15 -- बबराला थाना क्षेत्र के यारा फर्टिलाइजर निवासी प्रताप के साथ ई-सिम कन्वर्जन के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया। 11 जनवरी को प्रताप के मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज आया। जिसमें उनकी सिम को ई-सिम में कन्वर्ट किए जाने की सूचना दी गई। मैसेज प्राप्त होने के कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से कुल 28350 रुपये कट गए। ठगी का पता चलने पर प्रताप ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बबराला थाना की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच को आगे बढ़ाया और 14 फरवरी को 16,900 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करवा दी। राशि वापस मिलने पर प्रताप ने साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने आमजन से अपील की है कि ई-सिम, केवाईसी अपडेट या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.