मेरठ, जनवरी 14 -- शहर में चल रही इलेक्ट्रिक सिटी बसों के लिए मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एमसीटीएसएल) ने ई-सिटी बस यूपी एप की शुरुआत कर दी है। अब शहरवासी बस में सफर के लिए सिटी बस की लाइव लोकेशन आसानी से चेक कर सकेंगे। अब यात्रियों को बस का इंतजार करने के लिए ज्यादा देर तक बस शेल्टर पर खड़ा नहीं होना होगा। यात्री अपने रूट की बस को न केवल ट्रेस कर सकेंगे बल्कि मोबाइल के माध्यम से बस का टिकट भी बुक कर सकेंगे। मंगलवार को कंपनी ने इस एप की शुरुआत कर दी। प्रदेश सरकार ने 50 इलेक्ट्रिक बसें दी थी जो इस समय शहरी-ग्रामीण रूटों पर चलाई जा रही हैं। अब नगरीय परिवहन निदेशालय के आदेश पर ग्रामीण रूटों पर चल रही बसों को बंद कर सभी को नगर निगम सीमा क्षेत्र में चलाया जाना है। कंपनी की तरफ से रूट मैप तैयार कर लिया है। इलेक्ट्रिक बस सेवा से शहर के...