कटिहार, मई 21 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के हजारों शिक्षक इन दिनों ई-शिक्षाकोष पोर्टल की तकनीकी खामियों से परेशान हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचने के बावजूद पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं कर सके। कभी लोकेशन त्रुटिपूर्ण दिखा, तो कभी नेटवर्क फेल रहा। कई शिक्षकों ने मोबाइल में नोट कैम से फोटो लेकर और स्क्रीनशॉट भेजकर अपनी उपस्थिति का प्रमाण देने की कोशिश की, ताकि उन पर अनुपस्थिति का ठप्पा न लगे। शिक्षकों का कहना है कि विभाग द्वारा उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था डिजिटल तो की गई है, लेकिन आधारभूत ढांचे की तैयारी अधूरी है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति खराब है, जिससे पोर्टल तक पहुंचना ही चुनौती बन जाता है। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से न सिर्फ शिक्षक मानसिक दबाव में हैं, बल्कि इसका असर शिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.