अलीगढ़, अगस्त 9 -- अलीगढ़, संवददाता। कृषि यंत्रों की सब्सिडी योजना के तहत शुक्रवार को विकास भवन स्थित सभागार में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की उपस्थिति में ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। इसमें दर्शन 2.0 पोर्टल पर बुक किए गए कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन पारदर्शी तरीके से किया गया। उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने बताया कि 27 जून से 12 जुलाई तक सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन एवं योजनाओं के तहत कुल 128 लक्ष्य के विरुद्ध 476 कृषि यंत्रों की बुकिंग किसानों द्वारा की गई थी। चयन प्रक्रिया में कृषि ड्रोन और कस्टम हायरिंग सेंटर को छोड़कर बाकी यंत्रों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। इस दौरान रोटावेटर के लिए ग्राम रामनगर, चंडौस के रोहित कुमार, लेजर लैंड लेवलर के लिए ग्राम ताहरपुर, इगलास की श्रीमती लाडो देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.