कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर। कानपुर और लखनऊ की कंपनियों को शहर में बेलगाम चलने वाले ई-रिक्शों को रूटवार तय कलर, बार कोड और अन्य कार्य का ठेका दिया गया है। इसका वर्क आर्डर भी कंपनियों को जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक चरण में शहर में बेतुके औऱ बेलगाम दौड़ रहे रजिस्टर्ड लगभग 56000 ई-रिक्शों को रूट के दायरे में बांधने की बनी योजना को मूर्त देने पर काम आरंभ हो चुका है। पुलिस कमिश्नरेट ने जाम में बाधक बने ई-रिक्शों पर लगाम लगाने के तहत यह कार्ययोजना बनाई थी। ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में यह बात सामने निकलकर आई थी कि शहर के छोटे बड़े 238 चौराहों के हर मुहाने पर पीकआवर्स में ई-रिक्शों की अराजकता चरम पर रहती है। यह जाम की बड़ी वजह है। इसके अलावा कई मार्गों पर क्षमता के कई गुना अधिक ई-रिक्शों के चालन से ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप लेती है। इस वजह इन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.