रायबरेली, नवम्बर 2 -- रायबरेली संवाददाता। परिवहन विभाग में ई रिक्शों को पंजीकृत करने में कोई रोक नहीं होने से इनकी संख्या लगातार लगातार बढ़ रही है। जिले की सड़कों पर इस समय 11245 ई रिक्शों के साथ में 1640 थ्री व्हीलर ईवी भी दौड़ रहे हैं। पुलिस विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से ई रिक्शों को लेकर रूट भी बनाया था। जिसके हिसाब से इन ई रिक्शों को अलग अलग रास्तों पर चलना था। पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए रास्तों पर कुछ दिनों तक ई रिक्शों का संचालन किया गया। उसके बाद सब ई रिक्शा के चालक अपने तरीके से इनका संचालन करने लगे। इसका नतीजा सह निकला कि अब शहर की सड़कों पर एक बार फिर से जाम लगने लगा है। अचानक से सड़क पर वाहन रोक देने से भी हादसे हो रहे हैं। परिवहन अधिकारी का मानना है कि सड़क की सड़कों में मात्र 4500 ई रिक्शा चलने चाहिए। इसके उलट शहर में करीब सात ह...