लखनऊ, मार्च 23 -- ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान कैसरबाग पुलिस ने बैटरी ऑटो में ई-रिक्शे की नम्बर प्लेट लगा कर चलाने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ख्यालीगंज बीट प्रभारी रामकेश सिंह सिपाहियों के साथ कैसरबाग बस अड्डा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान चारबाग की तरफ से सफेद ऑटो आते हुए नजर आया। एसआई रामकेश सिंह ने साथी दरोगा अंकित और सिपाही कमरचंद्र के साथ ऑटो को रोका। पता चला कि ऑटो में आगे नम्बर प्लेट नहीं लगी थी। पिछले हिस्से में नम्बर प्लेट यूपी 32 क्यूएन 9277 थी। ई-चालान एप पर रजिस्ट्रेशन नम्बर चेक करने पर नम्बर प्लेट ई-रिक्शा की होने का पता चला। पूछताछ में ड्राइवर की पहचान चिनहट मल्हौर रोड निवासी मुसीरखान के तौर पर हुई। रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं आने पर लगाई फर्जी प्लेट आरोपित मुसीर खान ने पुलिस को बताया कि बैटरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.