सीवान, अगस्त 7 -- गोपालपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज चट्टी पर ई रिक्शा पर बैठकर सीवान की तरफ जा रहे दो युवकों के साथ फाइटर व लाठी डंडे से मारपीट की गई। हुसैनगंज अठघरवा के युवक शाकिब अली हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शाकिब अली ने बताया कि 3 अगस्त को जब वो अपने दोस्त फैसल अली के साथ ई रिक्शा से सीवान जा रहे थे। हुसैनगंज चट्टी स्थित फल दुकान के पास चार युवकों ने हथियार भिड़ा कर फाइटर व लाठी डंडा से मारपीट की। मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए। इलाज हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.