बक्सर, मई 7 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। औद्योगिक थाना की पुलिस ने महुआ की शराब के साथ एक ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया। उसका ई-रिक्शा भी पुलिस ने जब्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात दुल्लहपुर और पांडेयपुर के बीच औद्योगिक थाना की पुलिस ने एक ई-रिक्शा पकड़ा। इससे आधा लीटर महुआ की शराब बरामद की गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक सत्येंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया। वह पांडेयपुर का रहने वाला है और ई-रिक्शा भी उसी का है, जिस पर वह दुल्लहपुर से शराब लेकर आ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.