प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- अंतू, (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार लोडर सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे बैठे अधेड़ को कुचलते हुए पेड़ से टकरा गया। इससे अधेड़ की मौत हो गई और ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी 30 वर्षीय ज्योति वर्मा, 27 वर्षीय पूजा वर्मा और उनकी रिश्तेदार नगर कोतवाली क्षेत्र के बराछा निवासी 35 वर्षीय कंचन वर्मा मंगलवार को ई-रिक्शा से संडवा चंद्रिका गई थीं। संडवा चंद्रिका इंटर कॉलेज के समीप सामने से आ रहा लोडर ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे बैठे अंतू के ही बहेरा गांव निवासी 48 वर्षीय कमलेश कुमार को कुचलते हुए पेड़ से टकरा गया। इसमें सभी लोग घायल हो गए। लोडर पेड़ से टकराने के बाद चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.