बलिया, मार्च 12 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। ई-रिक्शा पर सवार दो लोगों से सोमवार की रात बाइक सवार चार बदमाश बैग छीनकर फरार हो गये। हालांकि इसकी जानकारी होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर रात में ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने सभी का मंगलवार को चालान कर दिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छोटकी सेरिया निवासी धीरज कुमार किसी काम से छपरा गये थे। वहां से सड़क मार्ग से वह देर शाम बैरिया तिराहा पर पहुंचे तथा वहां से ई-रिक्शा पर सवार होकर रेलवे स्टेशन सुरेमनपुर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। ई-रिक्शा पर ही इलाके के हनुमानगंज निवासी अनिल वर्मा तथा एक अन्य व्यक्ति सवार था। ई-रिक्शा बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग पर स्थित बाबा लक्ष्मण दास इंका के मैदान के पास से रात करीब आठ बजे गुजर रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.