बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली थानाक्षेत्र के बड़ेवन क्षेत्र में ई-रिक्शा से जा रही आईटीआई कर्मी की पत्नी के गले की चेन को उस समय साथ में यात्रा कर रही महिला चेन स्नेचरों ने काट लिया, जब वे पीड़िता के दोनों तरफ बैठीं और रास्ते में उतर गईं। अपने गंतव्य पर पहुंच कर जब पीड़िता उतरीं तो उन्हें चेन कटने का आभास हो गया। इस मामले में पीड़िता के पति कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आईटीआई कर्मी राजेश कुमार उपाध्याय निवासी मड़वानगर थाना कोतवाली की पत्नी मीरा देवी आटो पर बैठ कर अपने रिस्तेदार से मिलने जा रही थीं। आवास विकास मोड़ पर इसी आटो में दो और महिलाएं आसपास बैठ गईं। यह महिलाएं रास्ते में एक जगह पर उतर गईं। जब मीरा देवी ई-रिक्शा से उतरीं तो उन्होंने अपने गले के सोने की चेन कटा पाया। यह चेन 28 ग्राम की थी। इसकी सूचना परिजनों को द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.