अलीगढ़, नवम्बर 30 -- इगलास। कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा में बैठकर जा रही महिला के थैले से साढ़े 12 हजार रुपए पार करने वाले ई रिक्शा चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से 6600 रुपए, नाजायज छुरी, एक तमंचा 315 बोर में कारतूस और घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा बरामद किया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को दोपहर रुबिया पत्नी जाकिर निवासी बेसवां थाना गोरई, इगलास चौराहा से अपनी रिश्तेदारी में जाने को ई रिक्शा में बैठी थी, पहले से भी उसमें कुछ सवारियां थीं। तभी उसके थैले से रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा थी तभी पता चला कि ई रिक्शा चालक ही अपने साथी के सहयोग से महिलाओं और सीधे साधे लोगों के बैग आदि से नकदी और जेवर चोरी करने का काम करते हैं। सूचना उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.