देवरिया, फरवरी 26 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पति के साथ मायके से घर ई-रिक्शा से जा रही महिला के गले से सोने की चेन महिलाओं ने ही उड़ा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साथ ही जल्द घटना के पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। सुरौली थाना क्षेत्र के यद्दू परसिया निवासी माहेश्वरी बेन पत्नी रामबली प्रसाद अपने पति के साथ मायके सलेमपुर थाना क्षेत्र के सोहनाग गई थीं। मंगलवार को वह देवरिया से ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रही थीं। पीड़ित महिला का आरोप है कि मझगावां से ई-रिक्शा पर करीब आधा दर्जन महिलाएं सवार हुई। महिलाओं ने पति को आगे बैठा दिया। दो महिलाएं उल्टी होने की बात कहते हुए परेशान करने लगी। महिलाएं पैकौली सब्जी मंडी के पास उतर गई। जब माहेश्वरी सेंट्रल बैंक के पास तक पहुंची तो परेशान हो गईं। उनके गले से सोने की चेन गायब थी। इसके बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.